Monday 23 January 2017

पेट दर्द

                                पेट दर्द 

                       पेट दर्द एक सामान्य रोग है। यह कभी भी  हो सकता है। पेट दर्द का कारण पेट में होने वाली
गैस ,कब्जियत,खाना न पचना आदि हो सकते है. इन कारणों से होने वाले दर्द में घर में आसानी से मिलने वाले मसालो,वनस्पतियो से बनाई जाने वाली औषधीय बहुत ही उपयागी होती है. 
                      विभिन्न वनस्पतियो और मसलो को  हम किस प्रकार पेट दर्द में उपयोग कर सकते है ,आइये देखते है। 

                                                          तुलसी  (BASIL)

  •  यदि बच्चा रात को रोने लगे और उसे पेट दर्द की  शिकायत हो तो तुलसी का रस थोड़ा गर्म करके ५बूंद पिला देने से आराम मिलता है|
  • १०-१२ ग्राम तुलसी का रस  पीने से पेट की मरोड़ में आराम मिलता है। 

अजवाइन (CAROM SEEDS)

  • अजवाइन का चूर्ण गरम पानी से लेने से कब्ज में आराम मिलता है। 
  • अजवाइन का चूर्ण नमक के साथ मिलाकर लेने से गैस में आराम मिलता है। 

जीरा 

  • गैस से होने वाले पेट दर्द में आधा चम्मच जीरा चबा ले ,पेट के दर्द में आराम मिलेगा। 

सेब का सिरका 

  • सेब के सिरके में असिडिटिक गुण होते है।,लेकिन गैस से होने वाले पेट दर्द में सेब का सिरका बहुत ही फायदेमंद है। पेटदर्द से रहत के लिए एक चम्मच कच्चे और अनफिल्टर्ड सेब के सिरके को एक कप पानी व् कच्चे शहद में मिलाये। इस पेय को दिन में दो से तीन बार पिए.पेट दर्द में आराम मिलेगा। 

गर्म पानी 

  • हलके गुनगुने पानी में नमक डालकर पीने से पेट दर्द में फायदा होता है। 

छाछ (BETTER MILK)

  • खाली पेट छाछ पीने से गैस से होने वाले पेट दर्द में आराम मिलता है। 

फालसा 

  • सिकी हुई अजवाइन में फालसे का २५ से ३० ग्राम रस डालकर थोड़ा सा गर्म करके पीने से पेट के शूल में आराम मिलता हैं। 

आँवला 

  • गर्मी के कारण हुई कब्जियत में आँवले का चूर्ण घी और मिश्री के साथ चाटे ,कब्ज़ियत दूर होगी। 

गाजर 

  • अरुचि ,मंदाग्नि ,अपच आदि रोगों में गाजर के रस में नमक। धनिया, जीरा,काली मिर्च ,नीबू का रस डालकर पियें अथवा गाजर का सूप बनाकर पिए। 

अदरक 

  • आधा चम्मच अदरक के रस में हीँग और कला नमक मिलकर खाने से गैस की तकलीफ दूर होती है। 




2 comments: